Pak New NSA Asim Malik: पाकिस्तान में खलबली.. देर रात लिया गया बड़ा फैसला, ISI चीफ असीम मलिक को दी NSA की जिम्मेदारी
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी एक गंभीर दावा किया है कि भारत 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।
Pakistan Govt appointed Asim Malik as NSA
- पाकिस्तान ने आईएसआई प्रमुख असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया।
- भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ा, पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी और आक्रामकता की चिंता जताई।
- पाकिस्तान के मंत्री ने दावा किया, भारत 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।
Pakistan Govt appointed Asim Malik as NSA: इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद बढ़ गया है। भारत द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, जिसके बीच पाकिस्तान सरकार ने अपने सुरक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव करते हुए आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है। यह पद मुईद यूसुफ के इस्तीफे के बाद से 2022 से रिक्त था।
नोटिफिकेशन देर रात जारी
पाकिस्तान सरकार ने 29 अप्रैल को असीम मलिक की NSA के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी किया, लेकिन इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को देर रात मीडिया में प्रकाशित हुआ। असीम मलिक को सितंबर 2024 में आईएसआई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था, और अब उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में पदोन्नत किया गया है। यह नियुक्ति पाकिस्तान की सरकार ने भारत के संभावित मिलिट्री एक्शन के खतरे के मद्देनजर की है।
भारत द्वारा उठाए गए कदम
Pakistan Govt appointed Asim Malik as NSA: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। हमले के बाद, भारत ने कई कड़े कदम उठाए, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मोदी ने सेना को "फ्री-हैंड" देते हुए कहा कि सेना ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के तरीके, लक्ष्य और समय तय करेगी।
पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी
पाकिस्तान, भारत की कड़ी प्रतिक्रियाओं से बौखलाया हुआ है और उसने अमेरिका से मदद मांगी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी अधिकारियों से अपील की कि वे भारत पर दबाव डालें ताकि वह जिम्मेदारी से व्यवहार करे और बयानबाजी को कम करे। शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैये से क्षेत्रीय स्थिति और बिगड़ सकती है।
पाकिस्तान का दावा – भारत हमला कर सकता है
Pakistan Govt appointed Asim Malik as NSA: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी एक गंभीर दावा किया है कि भारत 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। तरार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल "एक्स" पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर भारत ने कोई आक्रामक कदम उठाया तो पाकिस्तान उसकी कड़ी प्रतिक्रिया करेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: असीम मलिक को भारत के संभावित मिलिट्री एक्शन के खतरे को ध्यान में रखते हुए NSA नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan’s ISI Chief Lt Gen Asim Malik has been a given additional charge of National Security Advisor (NSA) to Pakistan PM.
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm