प्रधानमंत्री के बेटे शहबाज 3 मतों से जीत दर्ज कर फिर बने पंजाब के मुख्यमंत्री, इमरान खान को लगा तगड़ा झटका

Ads

उन्हें नाटकीय ढंग से मिली इस जीत को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही ने शीर्ष अदालत का रुख किया

  •  
  • Publish Date - July 23, 2022 / 11:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को फैसला सुनाया कि सोमवार को सुनवाई फिर से शुरू होने तक हमजा शहबाज पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हालांकि, अदालत ने कहा कि इस दौरान शहबाज “राजनीतिक लाभ” के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे, शहबाज ने शनिवार को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे एक दिन पहले वह मात्र तीन मतों के अंतर से पुन:निर्वाचित हुए थे। उन्हें नाटकीय ढंग से मिली इस जीत को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही ने शीर्ष अदालत का रुख किया।

यह भी पढ़ेंः इस जिले में धारा 144 लागू, आगामी त्यौहार के मद्देनजर यहां लिया गया फैसला

प्रधान न्यायाधीश उमर अता बन्दियाल, न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन और न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर की तीन सदस्यीय पीठ ने शनिवार को इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने कहा, “हमजा सोमवार तक मुख्यमंत्री के पद पर रह सकते हैं।” पीठ ने कहा कि वह इस दौरान वह संविधान के मुताबिक काम करेंगे और राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ेंः  ‘अधेड़ उम्र के 2 पुरुषों ने मेरी 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का किया दुस्साहस’

और भी है बड़ी खबरें…