इजराइली बलों के हमले में फलस्तीनी किशोर की मौत: मंत्रालय
इजराइली बलों के हमले में फलस्तीनी किशोर की मौत: मंत्रालय
तेल अवीव, एक मई (एपी) इजराइली बलों ने सोमवार को पश्चिमी तट क्षेत्र में हमला किया जिसमें एक फलस्तीनी किशोर की जान चली गयी। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किशोर की पहचान जिबरिल अल-लादा (17) के तौर पर की है। उसने बताया कि हमले में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पिछले साल क्षेत्र में शुरू हुई हिंसा के बाद इस तरह का सिलसिला जारी है।
इजराइल की सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इजराइल पश्चिमी तट क्षेत्र के शहरों, कस्बों और गांवों में रात में हमलों को अंजाम दे रहा है और इसे चरमपंथ को समाप्त करने की कोशिश बता रहा है।
इस साल इजराइल के हमलों में बड़ी संख्या में फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, वहीं इसी दौरान इजराइलियों पर फलस्तीनियों के हमलों में 19 लोगों की मौत हो गयी।
एपी
वैभव मनीषा
मनीषा

Facebook


