वाशिंगटन, 11 फरवरी (भाषा) । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि पेंटागन ने एक कार्यबल का गठन किया है, जो चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौती से निपटने के लिए आगामी कुछ महीने में अपने सुझाव देगा।
Read More News: मशहूर पंजाबी सिंगर मान ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा- मैं किसान हूं, ये बात नहीं भूल सकता…
बाइडन ने पेंटागन के अपने पहले दौरे में बुधवार को कहा, ‘‘इस कार्यबल में विभिन्न मंत्रालयों के असैन्य एवं सैन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को आगामी कुछ महीने में अहम प्राथमिकताओं एवं निर्णय संबंधी सुझाव देगा, ताकि हम चीन संबंधी मामलों को आगे ले जाने के लिए एक मजबूत मार्ग तैयार कर सकें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए पूरी सरकार के प्रयास, संसद में द्विपक्षीय समर्थन और मजबूत गठबंधन एवं साझेदारी की आवश्यकता होगी। इस तरह हम चीन की चुनौती से निपटेंगे और भविष्य की प्रतिस्पर्धा में अमेरिकियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।’’
Read More News: मोदी के पक्ष में नारे लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वकील को पीटा, BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने की निंदा, कहा गुंडावाहिनी
पेंटागन ने एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री के विशेष सहायक डॉ. एली रैटनर इस कार्यबल की अगुवाई करेंगे, जो चार महीने में अपने सुझाव देगी।
बाइडन ने कहा, ‘‘हमें चीन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता है, ताकि शांति कायम रह सके और हिंद-प्रशांत एवं विश्वभर में हमारे हितों की रक्षा हो सके।’’
देश की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी बाइडन के साथ पेंटागन का दौरा किया।