‘कुकुर तिहार’ महोत्सव में कुत्तों की पूजा कर दिवाली मनाता है यह देश, जानिए किस देश में होती है ये अनोखी परंपरा

Ads

'कुकुर तिहार' महोत्सव में कुत्तों की पूजा कर दिवाली मनाता है यह देश, जानिए किस देश में होती है ये अनोखी परंपरा

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 12:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

काठमांडु: दीवाली का पर्व न सिर्फ भारत में मनाया जाता है, बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। अलग-अलग देशों में दीवाली पर अलग-अलग तरह की परंपराएं होती है। नेपाल में भी दीवाली का पर्व मनाया जाता है, यहां 5 दिनों तक लोग पर्व मनाते हैं। लेकिन इनका दीवाली मनाने का तरीका थोड़ा अलग है। नेपाल और भारत के कई हिस्सों में दीवाली को तिहार कहते हैं और नेपाल में कुकुर तिहार के नाम से मनाए जाने वाले इस त्यौहार में खास तौर पर कुत्तों की पूजा होती है।

Read More: बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, मुंबई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

नेपाल में भारत की तरह दीवाली का त्यौहार पांच दिन तक मनाया जाता है, जिसमें एक दिन कुकुर तिहार नाम का त्योहार होता है। जिसमें कुत्तों का पूजा होती है। नेपाल में तिहार के दूसरे दिन मनाए जाने वाले त्यौहार को कुकुर तिहार कहते हैं। यहां बहुत से लोग इस दिन कौवे और गाय की भी पूजा करते हैं।

Read More: एक्टर मनोज वाजपेयी का बड़ा बयान, कहा- अभिनय ऐसा पेशा है, जिसमें माफी की गुंजाइश नहीं

नेपाल में इस त्यौहार को कुत्तों और इंसानों के बीच अच्छे संबंध को दिखाने के लिए कुत्तों की पूजा होती है। इस दिन कुत्तों को सजाया जाता है, उन्हें मनपसंद खाना खिलाया जाता है और उनकी पूजा होती है।

Read More: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- EVM हैक कर 28 सीटों में कांग्रेस को जीत दिलाने का ​मिला था ऑफर, लेकिन…