Philippines Earthquake: धरती ने दिखाया रौद्र रूप, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, घर छोड़कर भागने लगे लोग, 37 लोगों की मौत से पूरे इलाके में दहशत

Ads

Philippines Earthquake: धरती ने दिखाया रौद्र रूप, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, घर छोड़कर भागने लगे लोग, 37 लोगों की मौत से पूरे इलाके में दहशत

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 01:21 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 02:22 PM IST

Philippines Earthquake | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दक्षिणी फिलीपीन में भूकंप
  • 37 लोगों की मौत, 500 घायल
  • सुनामी लहरों के बाद तटीय इलाकों में नुकसान की खबरें

जनरल सैंटोस: Philippines Earthquake दक्षिणी फिलीपीन में आए भूकंप के बाद कम से कम 37 लोग मारे गए और 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। हालांकि क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहा और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा न रहे।

Philippines Earthquake Today फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप (7.8 Magnitude Earthquake Philippines) आया। दक्षिणी प्रांतों के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार केवल चार लोग लापता बताए गए थे लेकिन नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने माना कि संभावित जीवित बचे लोगों या हताहतों की तलाश के लिए कई ढह चुकी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारतों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। भूकंप का केंद्र फिलीपीन के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मिंडानाओ के पास था। इस भूकंप से लगभग 500 लोग घायल हुए और 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए जिनमें से अधिकतर ने आपातकालीन आश्रयों में शरण ली।

सुनामी की आशंका (Philippines Tsunami Warning) के कारण कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। फिलीपीन में सुनामी की 4.6 फुट ऊंची लहरें उठीं, हालांकि सुनामी से केवल एक तटीय गांव में छह झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली। इंडोनेशिया और पलाऊ के साथ-साथ दक्षिणी जापान में भी छोटी लहरें उठीं। भूकंप से सबसे अधिक जनरल सैंटोस प्रभावित हुआ। सात लाख की आबादी वाले इस तटीय शहर में भूकंप के कारण इमारतें ढहने और मलबों में दबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के राफेलिटो अलेजांद्रो के अनुसार, सारंगानी प्रांत में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकतर ग्लान नामक पर्वतीय कस्बे में भूस्खलन में मारे गए। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए। आपदा राहत अधिकारियों ने बताया कि अन्य मौतें दक्षिण कोटाबाटो और दावो ऑक्सिडेंटल के दक्षिणी प्रांतों और बलुत द्वीप पर हुईं। सरकार द्वारा किए गए प्रारंभिक क्षति आकलन के अनुसार, कई प्रांतों में लगभग 2,000 घर और 117 सरकारी इमारतें और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए। जनरल सैंटोस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद रहा, जिसके कारण मानवीय सहायता मिशन पर जाने वाली उड़ानों को छोड़कर 63 घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन भवनों में दरारें आई हैं वे भूकंप के बाद आने वाले झटकों में गिर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

भूकंप कहाँ आया था?

मिंडानाओ द्वीप के पास, दक्षिणी फिलीपींस में।

कितने लोग प्रभावित हुए हैं?

20,000 से अधिक लोग विस्थापित और लगभग 500 घायल।

सुनामी से कितना नुकसान हुआ?

केवल एक तटीय गांव में छह झोपड़ियों को नुकसान।