Plane Crash Video: उड़ान भरते ही फटा विमान का इंजन, देखते ही देखते लग गई भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Plane Crash Video: उड़ान भरते ही फटा विमान का इंजन, देखते ही देखते लग गई भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Plane Crash Video | Photo Credit: IBC24
- ब्राजील में डेल्टा फ्लाइट DL104 का इंजन टेकऑफ के बाद फट गया
- विमान में 286 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित निकाले गए
- पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग कराई, एयरलाइन ने तकनीकी खराबी बताई
नई दिल्ली: Plane Crash Video ब्राजील में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट (Delta Airlines Flight) का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद ही फट गया। देखते ही देखते यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ से विमान को वापस घुमाया गया और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी।
करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग
Brazil Plane Crash Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्राजील के साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट (Delta Airlines Flight) DL104 ने 272 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स को लेकर उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि अटलांटा जाना था। इसी बीच रनवे से उठते ही विमान के बाएं इंजन में धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद विमान को तुरंत वापस घुमाया गया और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान का जलता इंजन और दहशतज़दा यात्रियों की चीखें साफ दिखाई दे रही है।
286 लोग थे सवार विमान
आपको बता दें कि इस विमान में कुल 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। विमान खासी ऊंचाई पकड़ चुका था और इंजन से चिंगारियां निकल रही थी। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में उसे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्रियों को सकुशल विमान से बाहर निकालकर टर्मिनल में पहुंचा दिया गया है। एयरलाइन ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।
“विमान के उड़ते ही इंजन में लगी आग.. यात्रियों में चीख-पुकार.. 9 मिनट तक यमराज को रोके रहा पायलट..”
वीडियो में खिड़की से दिख रहा विमान का जलता इंजन और दहशतज़दा यात्रियों की चीखें रूह कंपा देंगी..
ये विमान डेल्टा एयरलाइंस का है..
रविवार देर रात ब्राजील के साओ पाउलो के गुआरुलहोस… pic.twitter.com/5vFL0jyJRT— Vivek K. Tripathi (@meevkt) March 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में ‘इमोशनल’ मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: ‘निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक’.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Facebook


