नई दिल्ली: UAE Hindu Mandir पीएम मोदी दो दिन दौर पर यूएई में हैं। सातवीं बार पीएम मोदी का यूएई दौरे पर जोरदार स्वागत हुआ। मंदिर पहुंचने पर महंत स्वामी महाराज ने पीएम मोदी का आदर-सत्कार किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने आज बुधवार शाम को अबूधाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यूएई पहुंचकर कहा कि मुझे यहां आकर ऐसा लगता हैं कि मैं अपने घर आया हूं। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भी ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित भी किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/1PUdblM85n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
अबूधाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी अब 42 देशों के प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक यूएई का उनका ये सातवां दौरा है। पीएम मोदी सबसे पहले 2015 में यूएई के दौरे पर गए थे।