प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिला
प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिला
ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 15 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित किया गया।
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ब्रातिस्लावा में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर कहा, “आज शाम ब्रातिस्लावा में ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं इसे भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित करता हूं।”
‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य राजकीय सम्मान है, जो विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के तहत ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है।
भाषा प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


