PM Modi Italy Visit: सफल रही प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा.. सोशल मीडिया पर बताया क्या रहा पूरे प्रवास का अहम नतीजा, आप भी जानें

Ads

Prime Minister Modi's Visit to Italy Concludes: प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा सफल रही, जॉर्जिया मेलोनी संग बातचीत से भारत-इटली संबंध और मजबूत हुए।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 10:56 PM IST

Prime Minister Modi's Visit to Italy Concludes || Image- PM Modi Twitter (Now X)

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई।
  • इटली दौरे में जॉर्जिया मेलोनी संग अहम द्विपक्षीय बातचीत हुई।
  • भारत और इटली के रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती मिली।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिनों की पांच देशों की यात्रा पूरी हो गई हैं। (Prime Minister Modi’s Visit to Italy Concludes) इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण प्रवास इटली का रहा। यहां पीएम मोदी का उनके समकक्ष प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती मिली।

सोशल मीडिया पर जताया आभार

इस बारें में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इटली की मेरी बेहद सफल यात्रा का समापन हो रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मेरी चर्चा में कई क्षेत्रों पर बात हुई। इस यात्रा का एक अहम नतीजा यह रहा कि हमने भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे आने वाले वर्षों में हमारे सहयोग को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली सरकार और इटली के अद्भुत लोगों को उनकी मित्रता के लिए धन्यवाद देता हूं।”

टॉफी जेस्चर बना यादगार, रील्स वायरल

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यू हासिल कर लिया। (Prime Minister Modi’s Visit to Italy Concludes)
खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 112 मिलियन यानी 11.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कायम कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दोनों नेताओं के नाम से बना ‘मेलोडी’

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर ‘मेलोडी’ नाम से जोड़ा जाता है। यह नाम दोनों नेताओं के सरनेम को मिलाकर बनाया गया है। इसी वजह से जब पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट जेस्चर के रूप में देखा। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी देते नजर आए। मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “वेरी वेरी गुड टॉफी।” इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

1983 में लांच हुआ था यह टॉफी

मेलोडी भारत की सबसे लोकप्रिय टॉफियों में से एक मानी जाती है। इसे पारले प्रोडक्ट्स बनाती है। यह टॉफी अपने खास डबल फ्लेवर के लिए जानी जाती है, जिसमें बाहर से सॉफ्ट कैरेमल और अंदर से रिच चॉकलेट फिलिंग होती है। पारले ने मेलोडी टॉफी को साल 1983 में लॉन्च किया था। (Prime Minister Modi’s Visit to Italy Concludes) उस दौर में बाजार में कैडबरी एक्लेयर्स का दबदबा था, लेकिन मेलोडी ने अपनी अलग पहचान बना ली। इसकी मिठास और यूनिक स्वाद के साथ-साथ इसका विज्ञापन भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

आज भी लोग उसका मशहूर डायलॉग नहीं भूले हैं। “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” और जवाब आता था- “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।” करीब चार दशक बाद भी मेलोडी टॉफी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी हुई है और अब पीएम मोदी और मेलोनी की इस मुलाकात ने इसे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

Q1. प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा कितने देशों की थी?

A1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिनों में पांच देशों की यात्रा पूरी की।

Q2. इटली दौरे में पीएम मोदी ने किससे मुलाकात की?

A2. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत की।

Q3. भारत और इटली संबंधों पर क्या असर पड़ा?

A3. दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिली।

शीर्ष 5 समाचार