सिंगापुर और हांगकांग के बीच प्रस्तावित उड़ानें रद्द की गईं

Ads

सिंगापुर और हांगकांग के बीच प्रस्तावित उड़ानें रद्द की गईं

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

सिंगापुर, 21 नवंबर (भाषा) हांगकांग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उछाल के बीच सिंगापुर और हांगकांग ने शनिवार को प्रस्तावित उड़ानें स्थगित कर दीं।

रविवार से इन उड़ानों का संचालन शुरू होना था, लेकिन हांगकांग में महामारी के प्रसार के मद्देनजर इन्हें रद्द कर दिया गया।

सिंगापुर और हांगकांग के बीच अक्टूबर के मध्य में बनी सहमति के अनुसार अगर सिंगापुर या हांगकांग में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में औसत से अधिक वृद्धि होती है, तो उड़ानों को दो सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया जाएगा।

भाषा जोहेब उमा

उमा