सेंट पीटर्सबर्ग, पांच जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बैठक के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
अपने गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच’ को संबोधित करते हुए, पुतिन ने जेलेंस्की के उस खुले पत्र को ‘‘बेढंगा’’ बताया जिसमें बैठक का प्रस्ताव रखा गया था।
जेलेंस्की के खुला पत्र लिखने का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा, ‘‘क्या यह व्यक्तिगत मुलाकातों और बातचीत के लिए परिस्थितियां बनाने का तरीका है, मुझे लगता है कि ये ऐसा वातावरण बनाने का तरीका है जो किसी भी व्यक्तिगत मुलाकात को असंभव बना देता है?’’
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बैठक का कोई तुक नजर नहीं आता।
एपी शफीक माधव
माधव