अस्पताल में संक्षिप्त अवधि तक रहने के बाद महारानी विंडसर कासल आवास लौटी

Ads

अस्पताल में संक्षिप्त अवधि तक रहने के बाद महारानी विंडसर कासल आवास लौटी

  •  
  • Publish Date - October 22, 2021 / 04:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस हफ्ते अस्पताल में एक दिन बिताने के बाद अपने विंडसर कासल आवास लौट आई हैं। शाही महल, बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी।

पैलेस ने कहा कि 95 वर्षीय महारानी ने मध्य लंदन के एक निजी अस्पताल में बुधवार को गयीं और बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने आवास लौट आई। कुछ दिन आराम करने के चिकित्सकीय सलाह पर महारानी के इस हफ्ते की शुरूआत में उत्तरी आयरलैंड की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी थी।

बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार रात एक बयान में कहा, ‘‘कुछ दिन आराम करने की चिकित्सकीय सलाह के बाद महारानी कुछ प्राथमिक जांच के लिए बुधवार दोपहर अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह आज दोपहर विंडसर कासल लौट आई।’’

भाषा सुभाष उमा

उमा