जर्मनी के बाद लंदन में मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा-डोकलाम में अब भी चीनी सैनिक मौजूद
जर्मनी के बाद लंदन में मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा-डोकलाम में अब भी चीनी सैनिक मौजूद
लंदन। राहुल गांधी ने जर्मनी के बाद लंदन में भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने संदन में डोकलाम का मुद्दा उठाया। राहुल ने बयान दिया है कि चीनी सैनिक अब भी डोकलाम पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बयान दिया कि पीएम सावधानी से नजर रखते तो इन्हें रोका जा सकता था। राहुल गांधी ने यह बात लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटिक स्टडीज में कही है।
पढ़ें-सुनवाई की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, फैसला सुरक्षित
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगाते हुये कहा कि जो शब्द इस्तेमाल किये गये हैं वह काफी दिलचस्प हैं. उन्होंने कहा,’ चीन ने सेना को हटा ली है। जबकि सच्चाई यह है कि चीन की सेना अभी तक वहां मौजूद है.’
पढ़ें- रांची हाईकोर्ट से लालू यादव को झटका, प्रोविजिनल बेल बढ़ाने से इंकार
इससे पहले राहुल जर्मनी में भी प्रधानमंत्री मोदी पर लेकर देश के आतंरिक मुद्दों को लेकर वार किया था। राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार, मॉबलिचिंग के मुद्दों को लेकर विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था।
पढ़ें- आप सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
राहल बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ ने किया था। उन्होंने यहां पर भी नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर वार करते हुए कहा कि सिर्फ लंबे भाषण देकर देश में नफरत की आग फैलाई जा रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


