श्रीलंका के प्रमुख तमिल राजनीतिक दल के प्रतिनिधि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे से मुलाकात करेंगे
श्रीलंका के प्रमुख तमिल राजनीतिक दल के प्रतिनिधि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे से मुलाकात करेंगे
कोलंबो, नौ मई (भाषा) श्रीलंका के प्रमुख तमिल राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मंगलवार को यहां राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात करेंगे और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए तय समय-सीमा में राजनीतिक स्वायत्तता की पुरानी मांग पर उनसे बातचीत करेंगे।
श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तमिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के गठबंधन ‘तमिल नेशनल अलायंस’ (टीएनए) के प्रतिनिधि विक्रमसिंघे से मिलेंगे और अपनी मांगों के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करेंगे।
टीएनए की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रमुख तमिल दल निर्धारित समय-सीमा में तमिलों के राष्ट्रीय प्रश्न के हल के लिए सरकार के साथ बातचीत में सकारात्मक तरीके से शामिल होने को तैयार है।
पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों को भारत-श्रीलंका समझौते में एक इकाई माना गया है।
इसमें कहा गया, ‘‘हम ऐसी कोई चर्चा करने को तैयार नहीं हैं जो इस आधार के विरोधाभासी हो।’’
भाषा वैभव नरेश
नरेश

Facebook


