Robert Mueller Death News: ‘मुझे खुशी है कि वह मर गया..’, ईरान नहीं बल्कि अमेरिका के इस शख्सियत की मौत पर ट्रंप ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

Ads

Robert Mueller Death News: अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 07:44 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 07:51 AM IST

ROBERT/ image source: britannica

HIGHLIGHTS
  • रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष में निधन
  • ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी
  • मुलर ने रूस जांच का नेतृत्व किया

Robert Mueller Death News: अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि “गहरे दुख के साथ हम यह साझा कर रहे हैं कि बॉब का कल रात निधन हो गया।” परिवार ने इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Donald Trump reaction Robert Mueller: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने X पोस्ट कर लिखा

डोनाल्ड ट्रंप ने इस खबर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी, जो चर्चा का विषय बन गई है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा कि उन्हें मुलर के निधन पर खुशी है और अब वह “निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।” ट्रंप का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है और कई लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Robert Mueller Russia investigation: रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष में निधन

रॉबर्ट मुलर का नाम अमेरिकी राजनीति में उस समय प्रमुखता से सामने आया था जब उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच का नेतृत्व किया था। इस जांच में यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि क्या ट्रंप के चुनाव अभियान ने रूस के साथ किसी तरह का समन्वय किया था। मुलर ने करीब दो वर्षों तक चली इस जांच में विशेष वकील (स्पेशल काउंसल) की भूमिका निभाई थी, जो काफी विवादों में रही।

Robert Mueller legacy and career: परिवार ने निजता बनाए रखने का अनुरोध

मुलर का करियर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा। उन्हें 4 सितंबर 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एफबीआई का निदेशक नियुक्त किया था। उन्होंने करीब 12 वर्षों तक इस पद पर सेवा दी और 2013 में सेवानिवृत्त हुए। बाद में बराक ओबामा ने उनसे उनका कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध भी किया था। मुलर एफबीआई के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निदेशक थे। उनके निधन से अमेरिका की कानून और जांच एजेंसियों में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

रॉबर्ट मुलर कितने साल के थे?

81 वर्ष की आयु में निधन।

मुलर किस जांच में प्रमुख थे?

रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच।

ट्रंप ने क्या प्रतिक्रिया दी?

सोशल मीडिया पर खुशी जताई।