नेपाल में 41.55 लाख रुपये की नकदी बरामद, भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में 41.55 लाख रुपये की नकदी बरामद, भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में 41.55 लाख रुपये की नकदी बरामद, भारतीय गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 21, 2022 10:40 am IST

काठमांडू, 21 जुलाई (भाषा) नेपाल में 25 वर्षीय भारतीय नागरिक को बिना किसी वैध दस्तावेज के 41.55 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह भारतीय मुद्रा के स्रोत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने 41,55,000 रुपये के बैंक नोट जब्त किए। नेपाल में बिना किसी वैध दस्तावेज के 25,000 रुपये से ज्यादा की नकदी रखना गैरकानूनी है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल की सीट के नीचे पेट्रोल टैंक के अंदर ये नोट छिपाए हुए थे।

पुलिस ने बैंक एवं वित्तीय संस्थान कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में