रूस-आसियान रणनीतिक साझेदारी मजबूत, आर्थिक व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

रूस-आसियान रणनीतिक साझेदारी मजबूत, आर्थिक व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

रूस-आसियान रणनीतिक साझेदारी मजबूत, आर्थिक व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति
Modified Date: June 19, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: June 19, 2026 12:57 pm IST

मॉस्को, 19 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को रूस और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण करार दिया और कहा कि दोनों पक्षों ने आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है।

रूस के कज़ान में आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं ने रूस और आसियान देशों के बीच ‘‘रणनीतिक साझेदारी’’ को और विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की।

आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, पूर्वी तिमो और वियतनाम शामिल हैं।

रूस-आसियान संबंधों की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित शिखर सम्मेलन में पुतिन ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक महत्वपूर्ण स्थिरता कारक है, जो संतुलित सुरक्षा ढांचे एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ावा देती है।

बैठक के एजेंडे में वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान, रूस-आसियान संबंधों के विकास की समीक्षा तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों व कार्यों पर चर्चा शामिल थी।

पुतिन ने कहा कि रूस और आसियान ने ‘‘ नई सुरक्षा चुनौतियों व खतरों से निपटने के साथ-साथ व्यापार और निवेश, ऊर्जा, कृषि, डिजिटलीकरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पर्यटन एवं मानवीय संपर्क जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग के दायरे का विस्तार किया है।’’

शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित एक दस्तावेज में प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय कानून एवं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित ‘‘न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व’’ की अपनी साझा आकांक्षा की पुनः पुष्टि की, जिसका उद्देश्य सभी देशों के प्रति पारस्परिक लाभ एवं सम्मान को बढ़ावा देना है।

एपी मनीषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में