रूस ने रातभर यूक्रेन के नौ शहरों पर बम बरसाये

रूस ने रातभर यूक्रेन के नौ शहरों पर बम बरसाये

रूस ने रातभर यूक्रेन के नौ शहरों पर बम बरसाये
Modified Date: August 27, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: August 27, 2026 6:57 pm IST

कीव, 27 अगस्त (एपी) रूस ने रात भर यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहे तथा सुबह के समय कीव में धमाकों की आवाज़ें सुनाई देती रहीं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने बुधवार शाम ढलने के बाद यूक्रेन के नौ शहरों में मौजूद ठिकानों पर ‘ज़बरदस्त’ हमला किया।

मंत्रालय ने बताया कि ये ठिकाने सेना से जुड़े थे, जिनमें औद्योगिक इकाइयां, तेल रिफाइनरी, लॉजिस्टिक्स हब और बंदरगाह शामिल थे।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार इस हमले में भवनों समेत आम लोगों के इलाकों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया इलाके में 78 साल की एक महिला और उत्तरी खार्किव इलाके में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य जगहों पर कम से कम 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘रूस मिसाइलों और अपनी जंग को बढ़ाने में लगातार निवेश कर रहा है। इसका मतलब है कि और ज़्यादा जवाबी उपायों की ज़रूरत है।’’

उन्होंने इस हफ़्ते की शुरुआत में यूरोपीय देशों द्वारा और ज़्यादा हवाई रक्षा सामग्री मदद उपलब्ध कराने को लेकर किये गये वादों का भी ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ज़रूरी है कि इन उपायों के साथ-साथ अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा पैकेज भी शामिल किए जाएं।’’

एपी राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में