वाशिंगटन। Russia can attack on Ukraine: व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला कभी भी हो सकता है। इसके साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन को म्युनिख में होने वाले सम्मेलन में भेजकर वैश्विक नेताओं को मास्को के खतरे के प्रति एकजुट करने की घोषणा की।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने आशंका जताई है कि हमला किसी भी समय हो सकता है। साकी ने अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “हमारा मानना है कि हमला कभी भी हो सकता है और रूस कोई फर्जी बहाना बनाकर हमला कर सकता है।”
यह भी पढ़ें: शादी समारोह के भोजन से फूड पॉइजनिंग, 17 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Russia can attack on Ukraine : उन्होंने कहा, “हम इसके बारे में बात कर चुके हैं, हमने ऐसी चीजें अतीत में देखी हैं। आपने जिन खबरों का हवाला दिया यह उस तक सीमित नहीं है। डोन्बास में उकसावे के दावे, मीडिया में झूठी खबरें प्रसारित करने जैसी खबरें आ रही हैं। मुझे लगता है कि आपको अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए क्योंकि रूस फर्जी वीडियो, रासायनिक हथियारों के प्रयोग या सैनिकों पर हमले की झूठी बात कह कर हमला कर सकता है।”
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ः जिला पंचायत दफ्तर बना जुए का अड्डा, पत्नी के चेंबर में जुआ खेलते मिले जिपं अध्यक्ष पति
Russia can attack on Ukraine : एक सवाल के जवाब में साकी ने संवाददाताओं से कहा कि हमले का कारण बताने के लिए कई प्रकार के झूठ फैलाये जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘2023 चुनाव में BJP के सभी बूढ़े नेताओं की कटेगी टिकट..घमंड में हैं बड़े नेता’, मंत्री कवासी लखमा का बड़ा हमला