ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति कभी नहीं दी जानी चाहिए : ब्रिटेन

Ads

ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति कभी नहीं दी जानी चाहिए : ब्रिटेन

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 06:11 PM IST

लंदन, 28 फरवरी (भाषा) ब्रिटेन सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में भाग नहीं लिया और संघर्ष को व्यापक क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर क्षेत्र में ब्रिटेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि तत्काल प्राथमिकता इस क्षेत्र में मौजूद ब्रिटेन के नागरिकों की सुरक्षा है, जिन्हें चौबीसों घंटे सातों दिन राजनयिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और इसीलिए हमने बातचीत के जरिए समाधान तक पहुंचने के प्रयासों का लगातार समर्थन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह मामला और बढ़कर एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील हो जाए।’’

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश