ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित

Ads

ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 06:15 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 06:15 PM IST

लंदन, 28 फरवरी (एपी) अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से पूरे पश्चिम एशिया सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएईए) और इजराइल ने शनिवार को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।

यूएई की एमिरेट्स और एतिहाद लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करती हैं। ‘कतर एयरवेज ग्रुप’ ने कहा कि कतर का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उसने दोहा से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं।

इजराइल जा रहे विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया गया और बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को वापस भेज दिया गया।

एमिरेट्स ने कहा कि यूएई के हवाई क्षेत्र के बंद होने से उसकी कई उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों से ऑनलाइन अपनी उड़ान की स्थिति जांचने का आग्रह किया।

यह विमानन कंपनी दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होती है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा का सबसे व्यस्त केंद्र है।

नीदरलैंड की विमानन कंपनी केएलएम ने सप्ताह की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि वह रविवार से तेल अवीव आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित कर रही है।

वर्जिन अटलांटिक ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से दुबई जाने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी और कहा कि वह इराक के ऊपर से उड़ान भरने से बचेगी, जिसका अभिप्राय है कि भारत, मालदीव, दुबई और रियाद से आने-जाने वाली उड़ानों में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

विमानन कंपनी पहले से ही ईरान के ऊपर से उड़ान नहीं भर रही थी। वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि सभी उड़ानों में पर्याप्त ईंधन होगा ताकि जरूरत पड़ने पर आक्समिक मार्ग परिवर्तन किया जा सके।

टर्किश विमानन कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए उड़ानें सोमवार तक निलंबित रहेंगी और कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के लिए उड़ानें शनिवार को निलंबित रहेंगी।

विमानन कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त उड़ानें रद्द करने की घोषणा की जा सकती है।

एपी धीरज संतोष

संतोष