Tere Naam Re-Release / Image Source : Screengrab
एंटरटेनमेंट डेस्क : Tere Naam Re-release सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। महामारी के बाद पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने के बढ़ते चलन और दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए मेकर्स ने इसे 27 फरवरी को री-रिलीज किया। स्वर्गीय सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के ‘राधे’ वाले किरदार को आज भी फैंस का बहुत प्यार मिलता है, लेकिन री-रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही।
कमाई की बात करें तो ‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के पहले दिन महज 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। Salman Khan यह आंकड़ा उम्मीद से काफी कम है, क्योंकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। कम कमाई की एक बड़ी वजह इसे सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज करना भी माना जा रहा है। अगर साल 2003 की ओरिजिनल रिलीज से तुलना करें, तो तब फिल्म ने पहले दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। अब मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
महज 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने समय में दुनिया भर में 24.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। Bollywood Re-release Trend हालांकि उस वक्त इसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। सलमान खान और भूमिका चावला की यह मूवी तमिल फिल्म ‘सेथु’ की हिंदी रीमेक है, जिसे आज भी इसके संगीत और राधे भैया के हेयरस्टाइल के लिए याद किया जाता है। अगर आप इसे थिएटर में नहीं देख पा रहे हैं, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।