यूक्रेन की राजधानी में रूसी सेना ने मचाई तबाही, लगातार कर रहे बम धमाके, चारों तरफ दहशत का माहौल

Ads

खबरों की माने तो कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ,Russian army wreaked havoc in the capital of Ukraine, bomb blasts continuously,

  •  
  • Publish Date - February 25, 2022 / 12:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नई दिल्ली। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अब सिर्फ मौत की चीखें सुनाई दे रही है। चारों तरफ दहशत का माहौल है। वहीं आज यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसे रूसी सैनिक लगातार हवाई हमले कर रहा है। खबरों की माने तो कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

इस बीच रूसी सेना का एक विमान को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। यह कीव की एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ था। इसकी वजह से वहां आग लग गई थी। इस घटना का फोटो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  DNB कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला संस्थान बना दुर्ग जिला अस्पताल, 4 सीटों की मिली अनुमति

इधर रूस के हमने का जवाब देने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। दूसरी ​तरफ अब यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। बाइडेन ने तो सीधे-सीधे रूस से अकेले लड़ाई लड़ने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: अब तक यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 75 लोगों से हुआ संपर्क, सीएम भूपेश बघेल बोले- हर संभव मदद की कोशिश जारी