पाकिस्तान में कोरोना की दूसरी लहर, शादी समारोह के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, छह फीट की दूरी जरूरी

Ads

पाकिस्तान में कोरोना की दूसरी लहर, शादी समारोह के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, छह फीट की दूरी जरूरी

  •  
  • Publish Date - November 9, 2020 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

इस्लामाबाद, नौ नवम्बर (भाषा) वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे पाकिस्तान ने देश में शादी समारोह के आयोजन के संबंध में नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

Read More News: मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी

राष्ट्रीय स्वास्थय सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 3,44,839 हो गए। वहीं 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,977 हो गई।

Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा, बताई वजह

महामारी से निपटने वाली शीर्ष निकाय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शादी समारोहों के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देशों की घोषणा की है।

Read More News: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह समारोह में शामिल लोगों को छह फीट की दूरी बनाए रखनी होगी, समारोह दो घंटे से अधिक समय का ना हो और आयोजक रात 10 बजे कार्यक्रम समाप्त कर दे। साथ ही सामारोह में शामिल होने वाले हर शख्स और आयोजक का मास्क पहनना अनिवार्य है। सभी आयोजक प्रवेश बिंदु पर स्थल में बैठने की क्षमता का उल्लेख करें। ‘थर्मल’ जांच भी अनिवार्य है।

Read More News: उपचुनाव अपडेट: मध्यप्रदेश के आगर में सबसे ज्यादा 83.53 फीसदी वोट पड़े, इधर मरवाही में 77.25 फीसदी हुआ मतदान

उसके अनुसार बुफे डिनर / लंच पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और केवल ‘लंच बॉक्स’ में खाना देने तथा ‘टेबल सर्विस’ की अनुमति होगी। कार्यक्रम प्रबंधक को कम से कम 15 दिनों के लिए सभी मेहमानों और कर्मचारियों के नाम तथा सम्पर्क विवरण को अपने पास रखना होगा। आयोजकों को डेंगू के खिलाफ भी एहतियाती कदम उठाने होंगे। वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई इलाकों में ‘मिनी-लॉकडाउन’ लगाया गया है।

शीर्ष 5 समाचार