BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

सिंगर नितिन दुबे बने सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक, 18 से ज़्यादा देशों में देखे जा रहे हैं इनके गीत

Singer Nitin Dubey became the most viewed Chhattisgarhi singer in the world

Singer Nitin Dubey

Singer Nitin Dubey

Deepak Sahu
Published: 02 Feb 2023 | 4:35 pmModified: 02 Feb 2023 | 4:37 pm

रायपुरः Singer Nitin Dubey became most viewed  छत्तीसगढ़ संगीत जगत में सुप्रसिद्ध गायक,संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे ने एक नया रिकॉर्ड बनाकर छत्तीसगढ़ के गीत संगीत के प्रसिद्धि को नई ऊंचाई दी है। दरअसल नितिन दुबे यूट्यूब में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक बन गए हैं, उनके यूट्यूब चैनल नितिन दुबे ऑफीशियल को 300 मिलियन से ज़्यादा देखा जा चुका है मतलब उनके चैनल पर उनके गीतों की टोटल व्यूवरशिप 30 करोड़ से भी ज़्यादा हो चुकी है और नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी गायकों में यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गायक बन चुके हैं।

Read More : भारत ही नहीं, यह देश भी मिटा रहा हैं गुलामी की निशानियों को, अब नोटों पर लिया फैसला

छत्तीसगढ़ी गीतों को पूरे देश मे दिलाई पहचान

Singer Nitin Dubey became most viewed  एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ी गीत संगीत सिर्फ गाँव मे सुना जाता था लेकिन नितिन दुबे जैसे गायक ने छत्तीसगढ़ी गीतों को युवाओं के बीच प्रचलित किया और आज छत्तीसगढ़ी गीतों को देश के अलग अलग राज्यों तक पहुंचा दिया। यूट्यूब पर उनके गीतों पे अलग अलग राज्य से लोग कॉमेंट करते नज़र आते हैं और उनकी प्रतिक्रिया से ये पता चलता है कि भले ही वो छत्तीसगढ़ी गीत के शब्द को पूर्ण तरीके से समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन उन्हें नितिन दुबे के छत्तीसगढ़ी गीत बहुत पसंद हैं। नितिन दुबे के सुपरहिट गीत "रायगढ़ वाला राजा", "चँदा रे" जैसे कई गीतों में ओड़िशा, झारखंड,पंजाब,बिहार, पश्चिम बंगाल,उत्तरप्रदेश जैसे कई राज्यों के दर्शकों का कॉमेंट देखने को मिलता है।

Read More : 3 मार्च को रिलीज होगी MICHAEL B JORDAN की CREED 3, फैंस बोले - इंतजार नहीं होता... 

विदेश में भी देखे जाते हैं नितिन दुबे के गीत

यूट्यूब ने एक फीचर लॉन्च किया है जिसमे ये देखा जा सकता है कि किसी भी वीडियो को कहाँ कहाँ देखा जा रहा है, इस फीचर को जिओग्राफिकल एनालिटिक्स कहते हैं, "नितिन दुबे ऑफीशियल" यूट्यूब चैनल के जिओग्राफिकल एनालिटिक्स से पता चलता है की उनके गीत 'यूनाइटेड स्टेट अमेरिका', 'बंग्लादेश', 'ऑस्ट्रेलिया', 'यूनाइटेड किंगडम', 'सिंगापुर', 'जर्मनी', 'नेपाल', 'सऊदी अरब' जैसे कई देश मे देखे जाते हैं। छत्तीसगढ़ी गीतों को ग्लोबली पहुँचा कर नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

Read More : ड्रग डिपार्टमेंट ने राजधानी में मारा छापा, 4 टीम ने जब्त की सैकड़ो कार्टन दवाई, इस चीज की मिली थी शिकायत 

मिलियन क्लब स्टार फैंस कहते हैं हिट मशीन

अक्सर देखा जाता है कि जिसे सफलता रातों रात मिलती है उसकी सफलता ज़्यादा दिनों तक कायम नही रहती, 2 या 4 गीतों के बाद वो सफलता दोहरा नही पाते,लेकिन नितिन दुबे वो कलाकार हैं जो 2001 से ऑडियो कैसेट के ज़माने से सुपरहिट गीत देते आ रहे हैं,ऑडियो कैसेट के दौर में उनका गीत "मनमोहिनी हे गांव के गोरिया", "हाय तोर बिंदिया", जैसे गीत सुपरहिट हुए तो सी डी के दौर में "हाय मोर चाँदनी" जैसे एलबम से उन्होंने तहलका मचा दिया था, वहीं भजन के क्षेत्र में "चंद्रसेनी अमरकथा" "साई का सजदा" "साँचा है एक तेरा ही दरबार माँ" जैसे एलबम हिट दिए,लेकिन बदलते वक्त के साथ खुद को बदल कर लंबे समय तक सफलता के चोटी पे बरकरार रहने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है और नितिन दुबे ने ये करके दिखाया क्योंकि उन्होंने आज के बदलते डिजिटल मार्केट में भी यूट्यूब पर सैकड़ों गीत सुपरहिट दिए,उनके लगभग 50 से ज़्यादा वीडियो मिलियन क्लब में शामिल हैं,जिन्हें देश विदेश में भी सुना जाता है "रायगढ़ वाला राजा", "चँदा रे", "हाय रे मोर कोचईपान", "का तैं रूप निखारे", "हाय मोर चाँदनी", "गुलमोहर", "चाँदनी 2", "रायगढ़ वाला राजा संग होली", "धड़कन के साज", "बर्बाद 1", "बर्बाद 2", "तोला प्यार होगे रे", "धीरे धीरे", "हाय तोर बिंदिया", "ओ जानेमन ओ दिलरुबा", "नींद ले जागे", "तोर कसम", "हाय रे मोर मुनगाकाड़ी", "दिल के धड़कन", "तोर बारात", "हाय रे मोर नीलपरी", "दिल दे दे दुरुगवाली", "गोंदा तोला रे", "गौरी के लाला", "चंद्रसेनी अमरकथा", "साँचा है एक तेरा ही दरबार", "तू साईं साईं बोल रे" जैसे कई सुपरहिट गीत मिलियन क्लब में शामिल हैं।

Read More : Chunavi Chaupal : कोटा विधानसभा में IBC24 की चुनावी चौपाल, कांग्रेस के गढ़ में किसके पक्ष में हवा? जनता ने खुद बता दिया अपना मूड 

संगीत के क्षेत्र में मिल चुके हैं कई सम्मान

नितिन दुबे को कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं और भजन के क्षेत्र में भी उन्हें एवार्ड मिल चुका है।
1- "केलो धरोहर सम्मान"- 2023
2- "छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग"- 2022
3- "साईं आराधना सम्मान"- 2017
4- "कला अनमोल रत्न"- 2009
5- "माटी रत्न" -2008

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Singer Nitin Dubey became the most viewed Chhattisgarhi singer in the world

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

01 Oct 2026 | 8:41 am
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

01 Oct 2026 | 8:37 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

01 Oct 2026 | 1:14 am
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू

01 Oct 2026 | 1:10 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की पाकिस्तान ने आलोचना की

सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की पाकिस्तान ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:47 am
खबर इजराइल विमान भारतीय पायलट चार

खबर इजराइल विमान भारतीय पायलट चार

01 Oct 2026 | 12:41 am