द.अफ्रीका : जरूरतमंद बच्चों के स्कूल को गुरुद्वारे ने वाहन दान किया

द.अफ्रीका : जरूरतमंद बच्चों के स्कूल को गुरुद्वारे ने वाहन दान किया

द.अफ्रीका : जरूरतमंद बच्चों के स्कूल को गुरुद्वारे ने वाहन दान किया
Modified Date: June 2, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: June 2, 2026 11:23 am IST

( फाकिर हसन )

जोहानिसबर्ग, दो जून (भाषा) दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीकी महाद्वीप के नेताओं ने ‘गुरुद्वारा साहिब ऑफ जोहानिसबर्ग’ (जीएसजे) के सदस्यों द्वारा स्थानीय गरीब बच्चों के लिए ‘मिनी बस’ दान किए जाने के बाद उनकी सराहना की है।

जीएसजे न्यासी हरबिंदर सिंह सेठी ने रविवार को गुरुद्वारे में आयोजित दान-समारोह के दौरान कहा, ‘‘एक वाहन भले ही छोटा दान प्रतीत हो, लेकिन बच्चों के लिए यह अवसरों और स्वतंत्रता तक पहुंच का प्रतीक है।’’

सेठी ने कहा, ‘‘जीएसजी प्रबंधन और संगत ने यह ‘मिनी बस’ ‘लुक फॉरवर्ड क्रिएटिविटी सेंटर’ को उपहार के तौर पर देने के लिए खरीदी है। यह सेंटर पिछले लगभग दो दशकों से इस स्कूल का संचालन कर रहा है। यहां आने वाले कई बच्चों को सड़क पर जीवन बिताने की तुलना में बेहतर जीवन मिला है। पिछले 15 वर्षों से सेंटर की गतिविधियों में सहयोग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही है।’’

दक्षिण अफ्रीका के ‘सेक्रेटरी जनरल ऑफ द कांग्रेस ऑफ ट्रेडीशनल लीडर्स’ ज़ोलानी मकिवा ने कहा कि सेठी एक ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो मानवता के सच्चे मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है और हमेशा लोगों के कल्याण संबंधी कार्यों में योगदान देती है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में