बड़ा हादसा: सोने की खदान धंसने से 38 लोगों की मौत, शवों को खोजने का काम जारी

Ads

सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - December 29, 2021 / 12:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

काहिरा, (एपी) सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  ’40 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ही मोदी को पसंद करती हैं’, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल

सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हादसा राजधानी खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते दिखाया गया। तस्वीरों में कम से कम दो ‘ड्रेजर’ इस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें:  IBC24 ने भोपाल में किया Health Conclave का आयोजन, कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की कार्यक्रम की सराहना