Teacher Sex in Classroom with Girl Student: क्लास रूम में छात्रा के साथ सेक्स करते पकड़ाए हाई स्कूल के शिक्षक, दूसरे छात्र ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखकर मैनेजमेंट को दी सूचना

Ads

Teacher Sex in Classroom with Girl Student: क्लास रूम में छात्रा के साथ सेक्स करते पकड़ाए हाई स्कूल के शिक्षक, दूसरे छात्र ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखकर मैनेजमेंट को दी सूचना

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 04:08 PM IST

Teacher Sex in Classroom with Girl Student: क्लास रूम में छात्रा के साथ सेक्स करते पकड़ाए हाई स्कूल के शिक्षक, दूसरे छात्र ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखकर मैनेजमेंट को दी सूचना/ Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छात्रा के साथ संबंध बनाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
  • क्लासरूम में संदिग्ध हालत में देखे जाने के बाद खुला मामला
  • दोषी पाए जाने पर 20 साल तक की जेल संभव

टेक्सास: Teacher Sex in Classroom with Girl Student गुरु को छात्र के भविष्य का निर्माता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरु वो कुम्हार होता है जो छात्र रूपी घड़े को आकार देता है। लेकिन इन दिनों गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जहां शिक्षक को छात्रा के साथ क्लासरूम में संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि टीचर और छात्रा के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा के साथ संबंध बना रहा था शिक्षक

Teacher Sex in Classroom with Girl Student मिली जानकारी के अनुसार मामला टेक्सास के एक हाई स्कूल का है, जहां टीचर को अपनी छात्रा के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एक दूसरे छात्र ने दोनों को क्लासरूम में साथ देख लिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के इस टीचर का नाम चैड एलेन रोड्रिगेज है, जिनकी उम्र 38 साल है। इस टीचर पर 17 साल की छात्रा के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। शनिवार को उन पर सेकेंड-डिग्री फेलोनी का मामला दर्ज किया गया। दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है।

क्लासरूम में दोनों पकड़ाए रंगे हाथ

रिपोर्ट के अनुसार, चैड एलेन रोड्रिगेज सैन एंटोनियो के जॉन जे हाई स्कूल में फुटबॉल और ट्रैक कोच भी था। अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में छात्रा से मिलने के बाद टीचर ने उसके साथ फ्लर्ट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को इंटिमेट वीडियो और तस्वीरें भेजने लगे। अधिकारियों के अनुसार, दोनों टीचर के क्लासरूम में मिलते थे और वहीं शारीरिक संबंध बनाते थे।

एक साल से चल रहा था अफेयर

यह मामला पिछले गुरुवार को सामने आया, जब एक दूसरे छात्र ने दोनों को टीचर के क्लासरूम में अकेले देखा। कोर्ट के डॉक्यूमेंट में यह साफ नहीं बताया गया कि उस छात्र ने ऐसा क्या देखा जिससे उसे शक हुआ। हालांकि, पकड़े जाने के बाद छात्रा क्लासरूम से बाहर निकली और उसने पुलिस को टीचर के साथ संबंध बनाने की बात बताई। स्कूल जिले के अनुसार, रोड्रिगेज को स्कूल से छुट्टी पर भेज दिया गया है। वह पिछले 10 साल से वहां काम कर रहा था। स्कूल प्रशासन ने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

हो सकती है सजा

रोड्रिगेज पर टीचर और छात्र के बीच अनुचित संबंध रखने का आरोप लगाया गया है, जो टेक्सास में सेकेंड-डिग्री फेलोनी माना जाता है। टेक्सास में सहमति की कानूनी उम्र 17 साल है। यानी 17 साल से छोटे लड़के या लकड़ी के साथ उसके सहमति से भी शारीरिक संबंध बनाना अपराध है।

ये भी पढ़ें

शिक्षक की गिरफ्तारी का मामला क्या है?

शिक्षक चैड एलेन रोड्रिगेज पर 17 वर्षीय छात्रा के साथ अनुचित संबंध रखने का आरोप है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपी शिक्षक कौन है?

आरोपी का नाम चैड एलेन रोड्रिगेज है। वह फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी पढ़ाने के साथ-साथ फुटबॉल और ट्रैक कोच भी था।

मामला कैसे सामने आया?

एक अन्य छात्र ने शिक्षक और छात्रा को क्लासरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी।

आरोपी शिक्षक पर कौन-सा मामला दर्ज हुआ है?

रोड्रिगेज पर शिक्षक और छात्र के बीच अनुचित संबंध रखने का आरोप लगाया गया है, जिसे टेक्सास में सेकेंड-डिग्री फेलोनी माना जाता है।

आरोपी को कितनी सजा हो सकती है?

यदि अदालत में आरोप साबित हो जाते हैं, तो आरोपी शिक्षक को 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।