Texas Shooting Victims: दुनिया के सात अजूबे देखना चाहती थी 21 साल की सविता.. अंधाधुन गोलीबारी में गंवाई जान, जानें मौतों का आंकड़ा
Texas Shooting Victims: ऑस्टिन के बुफोर्ड्स बार में गोलीबारी, तीन मृत, 14 घायल, भारतीय मूल की महिला भी शामिल।
Texas Shooting Victims || Image-
- ऑस्टिन बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी
- तीन की मौत, 14 घायल
- भारतीय मूल की महिला की मौत
ऑस्टिन: टेक्सास के ऑस्टिन में एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। (Texas Shooting Victims) अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस को शहर में स्थित एक लोकप्रिय बीयर गार्डन, बुफोर्ड्स में ‘‘एक पुरुष पर गोलीबारी’’ की सूचना मिली थी।
तीन लाशें बरामद, 14 घायल
उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उनका सामना बंदूकधारी एक व्यक्ति से हुआ और फिर उसने ‘‘जवाबी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध मारा गया।’’ ईएमएस प्रमुख रॉबर्ट लक्रिट्ज ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोगों के शव मिले हैं और 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।
JUST IN: Austin Police identified the two victims from Sunday morning’s mass shooting on 6th street as
Savitha Shan and Ryder Harrington.Police added a third person may be taken off life support today. pic.twitter.com/BAwQ2nMdyP
— अदभुत बीकानेरी (@jvijaywargiya) March 3, 2026
एक भारतीय युवती ने गंवाई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस गोलीबारी में जान गंवाने वालों में एक भारतीय-अमेरिकी मूल की छात्रा सविता शाह भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सविता की इच्छा थी कि, (Texas Shooting Victims) वह दुनिया के सभी सात अजूबों का दीदार करें। 21 साल की सविता टेक्सॉस यूनिवर्सिटी की छात्रा थी।
जॉब शुरू करने वाली थी सविता शाह
सविता यूटी ऑस्टिन मैककॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस की प्रतिभाशाली छात्राओं में से एक थीं। वह इस मई में स्नातक होने वाली थीं और उसके बाद एक बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म में अपना करियर शुरू करने वाली थीं। उन्होंने ऑनर्स के साथ डबल मेजर किया था। छात्र संगठनों में सक्रिय और कक्षा में एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं।
Savitha was one of our superstar students at the UT Austin McCombs school of business – she was set to graduate this May, and then she was on to start her career at a big professional services firm. She was a double major with honors. Involved in student organizations – a light… pic.twitter.com/rSPGLTLQaG
— Russ Finney (@rfinney) March 3, 2026
🚨 #BREAKING – Indian American Savitha Shan has been identified as one of the victims of the Sunday Shooting outside a bar in Austin, Texas when a gunman opened fire killing 2 & injuring 14. The FBI is investigating if this had a terrorism connection. pic.twitter.com/5687kpE8pL
— Rohit Sharma 🇺🇸🇮🇳 (@DcWalaDesi) March 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…
- महाराष्ट्र फैक्टरी विस्फोट : मारे गए 19 श्रमिकों में से 12 के शव उनके परिवार को सौंपे गए

Facebook


