Mexican drug lord El Mencho killed: कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेनचो का एनकाउंटर, कई जगह भड़की हिंसा और आगजनी, मची भारी अफरातफरी

मेक्सिको की सेना की कार्रवाई में कुख्यात गिरोह का सरगना मारा गया

Mexican drug lord El Mencho killed: कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेनचो का एनकाउंटर, कई जगह भड़की हिंसा और आगजनी, मची भारी अफरातफरी

Mexican drug lord El Mencho killed

Modified Date: February 23, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: February 23, 2026 9:55 am IST

मेक्सिको सिटी: Mexican drug lord El Mencho killed मेक्सिको की सेना ने ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के नेता नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया। इसी के साथ मेक्सिको को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को अपने प्रयास दिखाने का बड़ा मौका मिला।

Mexican drug lord El Mencho killed मेक्सिको के रक्षा विभाग ने बयान में बताया कि ओसेगुएरा सर्वांतेस को पकड़ने के लिए जलिस्को राज्य के तापाल्पा में रविवार को चलाए गए अभियान में वह घायल हो गया और मेक्सिको सिटी ले जाए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। बयान में कहा गया कि यह राज्य फेंटानिल और अन्य मादक पदार्थों की भारी मात्रा में अमेरिका में तस्करी करने वाले गिरोह का गढ़ है।

बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी हुई और मौके पर चार लोगों को मार गिराया गया। इसमें बताया गया कि ओसेगुएरा सर्वांतेस सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए और बाद में उनकी भी मौत हो गई। बयान में बताया गया कि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लॉन्चर तथा अन्य हथियार जब्त किए गए। इस अभियान के दौरान सशस्त्र बलों के तीन सदस्य घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

मेक्सिको में अमेरिका दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह अभियान मेक्सिको के विशेष बलों ने ‘‘द्विपक्षीय सहयोग के ढांचे के तहत चलाया और इस दौरान अमेरिका के अधिकारियों ने पूरक खुफिया जानकारी’’ मुहैया कराई। सर्वांतेस की मौत के बाद जलिस्को और अन्य राज्यों में कई घंटे तक सड़कें बाधित किए जाने और वाहनों में आगजनी किए जाने की घटनाएं हुईं। सैन्य अभियानों को रोकने के लिए गिरोह आमतौर पर ऐसी रणनीति अपनाते हैं। जलिस्को में सोमवार को स्कूल बंद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।