Bhopal Snooker Club Chakubazi: चाकू लेकर घुसे और मारते गए… नाबालिगों ने साथी छात्र को किया अधमरा, स्टोरी भी डाली, वजह बस इतनी…
Bhopal Snooker Club Chakubazi: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
bhopal chakubazi/ image source: IBC24
- 10वीं क्लास के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू-छुरी से हमला...
- टीला जमालपुरा के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में वारदात...
- दो नाबालिग आरोपी फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसे और ताबड़तोड़ किया हमला..
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मामले का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस वारदात को सुनकर हैरान हो गए हैं। वहीं, मामले को लेकर कई बड़े खुलासे भी हो रहे हैं।
10वीं क्लास के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू-छुरी से हमला…#MadhyaPradesh #MPNews #CrimeNews | Madhya Pradesh | MP News | Crime News
https://t.co/uCw8a7OwMt— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2026
Bhopal News: यह है पूरा मामला
दरअसल, भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दियाघायल छात्र के हाथों में 10 से अधिक गहरे कट लगे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महज 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार किए और मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Bhopal Minor attack Case: घायल छात्र के हाथों में 10 से अधिक गहरे कट लगे
हमले में घायल छात्र के हाथों में 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं और उसकी दो उंगलियां भी कट गईं। इसके अलावा कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
Bhopal Juvenile Crime: कुछ समय पहले हुए विवाद को लेकर किया कांड
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले हुए विवाद में थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हमले का वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब
- Bismil Ki Mehfil Raipur: “बिस्मिल की महफिल” खत्म होते ही राजधानी में फूटा बवाल, महज इस बात को लेकर बेकाबू हुआ युवकों का गुस्सा, हुई ऐसी लड़ाई… कि पहुंची भारी पुलिस फोर्स
- BJP Leader Sukhbir Singh: पहले कंबल दिया… फिर नाम पूछकर छीन लिया! BJP के दिग्गज नेता का शर्मनाक रवैया, मुस्लिम महिलाओं को… वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
- Mukul Roy Died: पूर्व रेल मंत्री का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Facebook


