मीरा नायर की ‘मॉनसून वेडिंग’ की संगीत श्रृंखला को अगले साल भारत में रंगमच पर प्रस्तुत किया जाएगा

मीरा नायर की 'मॉनसून वेडिंग' की संगीत श्रृंखला को अगले साल भारत में रंगमच पर प्रस्तुत किया जाएगा

मीरा नायर की ‘मॉनसून वेडिंग’ की संगीत श्रृंखला को अगले साल भारत में रंगमच पर प्रस्तुत किया जाएगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 23, 2020 12:11 pm IST

लॉस एंजिलिस, 23 अक्टूबर (भाषा) मशहूर फिल्मकार मीरा नायर की साल 2001 में आई फिल्म ”मॉनसून वेडिंग” की संगीत श्रृंखला को नवंबर 2021 में भारत में रंगमंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

बुसान फिल्म महोत्सव के डिजिटल कार्यक्रम के दौरान नायर ने कहा कि पहले इसे भारत में और उसके बाद सिंगापुर, दुबई तथा लंदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

नायर ने कहा, ”हम अगले साल नवंबर में इसे पेश करने जा रहे हैं। पहले भारत में, फिर सिंगापुर और उसके बाद दुबई में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। हो सकता है कि उसके बाद इसे लंदन और फिर अमेरिका में भी प्रस्तुत किया जाए। यह शानदार संगीत श्रृंखला है, जिसमें हमारे देश के नामचीन संगीतकारों में से एक विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया है।”

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में