अमेरिकी न्याय विभाग एप्स्टीन फाइल को जारी करने संबंधी कानून के अनुपालन की समीक्षा कर रहा

Ads

अमेरिकी न्याय विभाग एप्स्टीन फाइल को जारी करने संबंधी कानून के अनुपालन की समीक्षा कर रहा

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 01:24 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 01:24 AM IST

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (एपी) अमेरिकी न्याय विभाग के आंतरिक निगरानी निकाय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यौन उत्पीड़न के दोषी जेफ्री एप्स्टीन फाइल को जारी करने के लिए अनिवार्य कानून के अनुपालन की समीक्षा कर रहा है।

महानिरीक्षक का समीक्षा कार्यालय इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगा कि विभाग ने प्रकाशन की तैयारी में सामग्री को कैसे एकत्र किया, उसकी समीक्षा की और उसमें से आवश्यक अंश हटाए, और फाइल के सार्वजनिक होने के बाद उत्पन्न हुई गोपनीयता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए उसने क्या प्रक्रिया अपनाई।

यह ऑडिट ट्रंप प्रशासन के न्याय विभाग के सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों में से एक पर केंद्रित होगा।

एपी

देवेंद्र धीरज

धीरज