US-Venezuela war: दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ ले रही अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई, किम जोंग ने दी चेतावनी, मेरे दोस्त मादुरो को तुरंत छोड़ो वरना…

US-Venezuela war update: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मादुरो को अपना "दोस्त" बताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि उन्हें तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम होंगे।

US-Venezuela war: दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ ले रही अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई, किम जोंग ने दी चेतावनी, मेरे दोस्त मादुरो को तुरंत छोड़ो वरना…

image source: Human Rights Watch

Modified Date: January 3, 2026 / 11:06 pm IST
Published Date: January 3, 2026 11:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने दी तीखी प्रतिक्रिया
  • अमेरिकी नेतृत्व से मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग
  • मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में आरोप तय

नईदिल्ली: US-Venezuela war, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिए जाने के बाद वैश्विक तनाव बढ़ गया है। इस घटनाक्रम पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मादुरो को अपना “दोस्त” बताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि उन्हें तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम होंगे।

अमेरिकी नेतृत्व से मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग

किम जोंग-उन ने अमेरिका की कार्रवाई को “तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ता कदम” बताया। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नेतृत्व से मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। नॉर्थ कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए क्रूज मिसाइल दागी। प्योंगयांग में सैनिकों की वापसी पर किम ने भव्य समारोह में उनका स्वागत किया।

US-Venezuela war इस मामले में रूस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। रूस ने अमेरिका की कार्रवाई को “सशस्त्र आक्रामकता” करार दिया। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम कूटनीति नहीं बल्कि वैचारिक दुश्मनी से प्रेरित है।मॉस्को ने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

अमेरिका में कानूनी कार्रवाई

इधर अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में आरोप तय किए गए हैं। आरोपों में नार्को-टेररिज्म की साजिश, कोकीन की तस्करी, मशीनगन और खतरनाक हथियार रखने तथा अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

जाहिर है कि अमेरिका की कार्रवाई ने वेनेजुएला संकट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और जटिल बना दिया है। उत्तर कोरिया और रूस की खुले रिएक्शन से यह विवाद अब वैश्विक टकराव का रूप लेता दिख रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com