कान । ‘Drishyam’ franchise to be remade in South Korea भारतीय प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियोज ने कोरिया में ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म के रीमेक के लिए रविवार को साझेदारी की घोषणा की। यह घोषणा कान फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय दीर्घा में दोनों स्टूडियो के प्रमुख कुमार मंगत पाठक और जय चोई की उपस्थिति में की गई। मूल ‘दृश्यम’ फिल्म 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी।
यह भी पढ़े : पहले नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर जबरन रचा ली शादी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
जिसमें मोहनलाल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन जीतू जोसेफ ने किया था। ‘दृश्यम’ की कामयाबी और लोकप्रियता के बाद चार भारतीय भाषाओं में इसका रीमेक और सीक्वल बना था। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी हिंदी फिल्म का कोरियाई भाषा में निर्माण हो रहा है।