Rules for influencers | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Rules for influencers सोशल मीडिया इस्तेमाल करने यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दों पर ज्ञान देने वालों के लिए नियम लागू किया है। यानी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर को ‘ज्ञान’ देने के लिए आधिकारिक डिग्री या प्रोफेशनल लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होगा।
Rules for influencers दरअसल, चीन की सरकार ने ऑनलाइन कंटेंट बनाने वाले को लेकर नया नियम लागू किया है। 25 अक्टूबर 2025 से प्रभावी इन नियमों के तहत अब डॉक्टर, वकील, मेडिसिन, फाइनेंशियल एडवाइजर या टीचर बनकर सलाह देने वाले इन्फ्लुएंसर्स को अपनी आधिकारिक डिग्री या प्रोफेशनल लाइसेंस दिखाना होगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने और जनता को झूठी या भ्रामक सलाह से बचाने के लिए बनाया गया है। अब चाइनीज ऐप्स की जिम्मेदारी होगी कि वे क्रिएटर्स की साख को सत्यापित करें और ये सुनिश्चित करें कि उनके पोस्ट में सही कंटेंट पर आधारित हो।
आपको बता दें कि चीन में WeChat सबसे लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग साइट है और इसके 1.3 अरब यूजर्स हैं। इस एप में मैसेजिंग, पेमेंट, मिनी-ऐप्स, सोशल नेटवर्किंग सब कुछ मौजूद है। इसके अलावा चीन में टिक टॉक का चीनी वर्जन Douyin भी लोगों के बीच पसंद किया जाता है। इसे शॉर्ट वीडियो का किंग भी कहा जाता है और इसके 700 मिलियन यूजर्स हैं। इसके चीन में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo भी है। जो भारत के ट्विटर जैसा है। इसके 600 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं।
Kushinagar News: चंद रुपयों के खातिर भाई ने कर दी बहन की हत्या, फिर 70 किलोमीटर दूर फेंका शव