नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
Modified Date: May 20, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: May 20, 2026 8:17 pm IST

(शिरीष प्रधान)

काठमांडू, 20 मई (भाषा) नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में मंगलवार को सिराहा जिले की बिष्णुपुर नगरपालिका से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले नंदन कामती (21) और नेपाल के राम उदार यादव तथा राम विलक्षण यादव को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक बस की जांच के दौरान इनके पास से ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि ये तीनों बस से सिराहा से काठमांडू की ओर जा रहे थे। अधिकारी के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में