एबोट्सफोर्ड (कनाडा), नौ मई (भाषा) कनाडा की एक अदालत ने एबॉट्सफोर्ड में दंपति की हत्या के मामले में भारतीय मूल के तीन व्यक्तियों को दोषी करार दिया है। स्थानीय प्रसारक सीबीसी न्यूज ने यह जानकारी दी।
आर्नोल्ड और जोआन डी जोंग मई 2022 में अपने एबॉट्सफोर्ड स्थित आवास में मृत पाए गए थे।
सीबीसी न्यूज के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया के उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ब्रेंडा ब्राउन ने वारदास के चार साल बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया और गुरकरण सिंह, अभिजीत सिंह और खुशवीर तूर को हत्या का दोषी करार दिया। अभियोजकों ने अदालत को बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर दंपति को लूटने और उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी और उन्होंने जोंग के घर से क्रेडिट कार्ड, चेक और एक ‘पावर वॉशर’ चुरा लिया था।
अदालत दोषियों को 28 मई को सजा सुनाएगी।
भाषा
राखी धीरज
धीरज