दक्षिणी प्यूर्टो रिको में एक दुकान पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Ads

दक्षिणी प्यूर्टो रिको में एक दुकान पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 11:40 AM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 11:40 AM IST

सैन जुआन, 11 अप्रैल (एपी) प्यूर्टो रिको में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमला दक्षिणी तटीय शहर गुआयामा में स्थित एक दुकान पर हुआ।

उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनकी स्थिति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी की वजह का पता नहीं चला है।

गौरतलब है कि इस साल अब तक करीब 32 लाख की आबादी वाले इस द्वीप में 140 हत्याएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 171 हत्याएं दर्ज की गई थीं।

एपी साजन मनीषा

मनीषा