तुर्किये के काला सागर तट पर ड्रोन से तीन तेल टैंकर पर हमला

Ads

तुर्किये के काला सागर तट पर ड्रोन से तीन तेल टैंकर पर हमला

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:32 PM IST

इस्तांबुल, 28 मई (एपी) तुर्किए के काला सागर तट पर बृहस्पतिवार को तीन तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया। एक शिपिंग एजेंसी ने यह जानकारी दी।

ये सभी जहाज़ पश्चिमी प्रतिबंध सूची में ‘शैडो फ्लीट’ के हिस्से के रूप में शामिल हैं, जो रूस के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करते हैं और यूक्रेन युद्ध के कारण मॉस्को पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हैं। इनमें से एक जहाज़ को मार्च में भी निशाना बनाया गया था।

‘ट्रिबेका शिपिंग’ ने बताया कि पलाऊ ध्वज वाला जहाज जेम्स द्वितीय सिनोप के तुर्केली जिले से 80 किलोमीटर उत्तर में जा रहा था तभी उस पर हमला हुआ। जहाज पर कोई माल लदा हुआ नहीं था।

तुर्किये की मीडिया के हवाले से एक बयान में कहा गया कि सिएरा लियोन के ध्वज वाले ‘अल्टुरा’ और ‘वेलोरा’ जहाज़ों को पास के क्षेत्र में निशाना बनाया गया।

तीनों जहाजों के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। तुर्किये के तटरक्षक बल के जहाजों को सहायता के लिए भेजा गया।

इन हमलों की जिम्मेदारी तुरंत किसी ने नहीं ली और तुर्किये के अधिकारी इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

एपी

शुभम पवनेश

पवनेश