नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोग गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोग गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो भारतीयों समेत तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: July 11, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: July 11, 2026 4:19 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 11 जुलाई (भाषा) नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में रुपन्देही जिले में दो भारतीय नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना निवासी इकबाल खान (50), सिद्धार्थनगर जिले के छतहरा थाना क्षेत्र निवासी राम दयाल शर्मा (34) और नेपाल के रुपन्देही जिले के लुम्बिनी नगरपालिका निवासी सराजुद्दीन (24) को शुक्रवार को एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक ब्यूरो ने एक खुफिया सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान एक भारतीय नागरिक ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में इकबाल खान के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी।

घायल भारतीय नागरिक को उपचार के लिए लुम्बिनी प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान 300 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए रुपन्देही जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में