Vietnam Boat Accident News: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, इतने लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Vietnam Boat Accident News: वियतनाम के फु क्वेक द्वीप में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है।
Vietnam Boat Accident News/Image Credit: AI
- वियतनाम के फु क्वेक द्वीप में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है।
- स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।
- वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास की ओर से हादसे की जानकारी दी गई है।
Vietnam Boat Accident News: नई दिल्ली: वियतनाम के फु क्वेक द्वीप से एक बड़े हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं हादसा होते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। इस बात की जानकारी वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में लगभग 15 लोगों की मौत होने की खबर है। धिकारियों ने बताया कि इस स्पीडबोट में क्रू मेंबर समेत कुल 32 लोग सवार था। बाकी लोगों की तलाश जारी है, (Vietnam Boat Accident News) जो नाव पलटने के बाद पानी में डूब गए।
हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि, एक स्पीडबोट के पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि जब यह बोट वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उसमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे।
🚨 UPDATE: Phu Quoc Speedboat Tragedy
Authorities say the death toll has risen to 15, while 21 people have been rescued after a tourist speedboat capsized off Phu Quoc Island, Vietnam.
The vessel, AG-26751, operated by Ocean Pearl Island Co., was carrying 32 Indian tourists and… https://t.co/S06qJEbf1k
— NGO-SUGAR (@ngosugartp) July 11, 2026
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Vietnam Boat Accident News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने लिखा कि एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy : “षड्यंत्र के तहत पद से हटाए गए राजेंद्र भारती…” दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग
- Chhattisgarh Ration ATM News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन, नहीं करना होगा राशन दुकान खुलने का इंतजार, खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला
- Unnao Road Accident News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पलक झपकते ही इतने यात्रियों की थम गई सांसे, खौफनाक मंजर देख हैरान हुए सभी

Facebook


