कीव पर रूस के हमले में तीन लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे
कीव पर रूस के हमले में तीन लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे
कीव, दो जून (एपी) रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए और कई अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि हमले में आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और आंशिक रूप से ढह गईं, जिससे नागरिक अंदर फंस गए। उन्होंने कहा कि हमले में कीव के कई जिले प्रभावित हुए हैं।
एपी
सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


