उत्तरी मेक्सिको के सिटी हाल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

Ads

उत्तरी मेक्सिको के सिटी हाल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

मेक्सिको सिटी, 26 नवंबर (एपी) उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती राज्य सोनोरा के एक सिटी हॉल (नगर निकाय का प्रशासनिक कार्यालय) में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई।

यह हमला गुआमास में सिटी हॉल के बाहर हुआ। राज्य के अभियोजकों के कार्यालय ने निवासियों से शहर के उस इलाके में नहीं जाने की अपील की है। पुलिस, मरीन और नेशनल गार्ड इकाइयों ने हमले के बाद कार्रवाई की।

सोनोरा में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बृहस्पतिवार की गोलीबारी का भी इससे संबंध था।

गोलीबारी की इस घटना से एक दिन पहले राज्य प्राधिकारियों ने बताया था कि गुआमास के उत्तर में स्थित मिगुएल अलेमैन में 14 गुप्त कब्रें मिली हैं।

एपी सिम्मी प्रशांत

प्रशांत