बर्लिन, 17 नवंबर (एपी) दक्षिणी जर्मनी में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन और एक क्षेत्रीय ट्रेन के बीच हल्की टक्कर हुई, जिसमें कई लोग मामूली तौर घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने ‘एक्स’ पर बताया कि इंगोल्स्तद और म्युनिक के बीच रीचर्टशौसेन पर एक तेज रफ्तार आईसीई ट्रेन दूसरी क्षेत्रीय ट्रेन से रगड़ खाते हुए निकल गई।
पुलिस ने बताया कि सात लोग मामूली तौर पर घायल हुए हैं और ट्रेनों को खाली कराया गया।
एपी जितेंद्र माधव
माधव