रेस्टोरेंट में जबरदस्त धमाका, 7 लोगों की मौके पर मौत, कई लोगों की घायल होने की खबर
Tremendous explosion in restaurant, 7 people died on the spot
Congress leader DB Inamdar passed away
इस्तांबुल : पश्चिमी तुर्किये के एक रेस्तरां में शुक्रवार को विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक संभवत: गैस रिसाव होने के कारण यह विस्फोट हुआ।
Read More : नए साल में सोने की तरह चमकेगी आपकी सेहत, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें खास ख्याल
आयदिन प्रांत के गवर्नर हुसैन अकोसी ने तुर्किये के प्रसारक सीएनएन-तुर्क को बताया कि इस विस्फोट में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गवर्नर हुसैन अकोसी ने कहा कि एक रेस्तरां कर्मचारी की शुरुआती गवाही से पता चलता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव हुआ था, जिसके कारण अपराह्न लगभग 3.35 बजे विस्फोट हुआ।
मीडिया ने यह भी कहा कि आयदिन के नाज़िल्ली जिले में तुर्की डोनर कबाब की दुकान में विस्फोट के बाद आग लग गई। फुटेज में घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस दिखाई दे रही हैं।

Facebook


