अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने की मांग, चीन की लैब में कोरोना वायरस बनने के आरोपों की हो जांच

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने की मांग, चीन की लैब में कोरोना वायरस बनने के आरोपों की हो जांच

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने की मांग, चीन की लैब में कोरोना वायरस बनने के आरोपों की हो जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 17, 2020 4:14 am IST

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का मंत्रिमंडल चीन में जन्मे कोरोना वायरस के आरोपों की जांच कराने की मांग की है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि चीन के वुहान में चमगादड़ों पर हो रहे अनुसंधान से विषाणु पैदा हुआ हो। इसके पहले बीजिंग ने कहा था कि वुहान में जानवरों के बाजार में मनुष्य इस विषाणु से संक्रमित हुआ होगा। वहीं वाशिंगटन पोस्ट और फॉक्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि कोरोना वायरस एक संवेदनशील जैव अनुसंधान केंद्र से दुर्घटनावश बाहर निकला होगा।

ये भी पढ़ें:कोरोना से बदहाल पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त कर…

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक न्यूज चैनल से कहा, “हम हर चीज की पूरी जांच कर रहे हैं ताकि हम यह जान सकें कि विषाणु बाहर कैसे आया और दुनियाभर में कैसे फैला, आज इसने अमेरिका और पूरी दुनिया में इतनी तबाही मचाई है और इतने लोगों की जान ली है।” पोम्पिओ ने कहा, “खुली मानसिकता वाले और पारदर्शी देश इतने सक्षम होते हैं कि चीजों को नियंत्रण में रख सकें और सुरक्षित रहें, वे बाहरी लोगों को अनुमति देते हैं ताकि वे आश्वस्त हो सकें कि सभी प्रक्रिया सही है।”

ये भी पढ़ें: कोरोना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी, कर्ज से राहत के लिए चीन का दरवाजा…

उन्होंने यह भी कहा कि, “काश ऐसा यहां भी होता, हमें इसके बारे में और जानकारी होती और हम आज यह भी जान पाते कि वहां क्या हुआ।” चीन की प्रयोगशाला की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को ट्रंप ने कहा कि उन्हें बहुत सारी कहानियां सुनने को मिल रही हैं और अमेरिका गहन छानबीन कर रहा है। बता दें कि ट्रंप ने लगातार कोरोना वायरस संकट के लिए चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर को है मदद की जरुरत, बच्चों की ज़िद पर बनाना पड़ा टिक-ट…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com