ट्रंप प्रशासन का ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध अवैध: अमेरिकी अपीलीय अदालत
ट्रंप प्रशासन का ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध अवैध: अमेरिकी अपीलीय अदालत
वाशिंगटन, एक जून (एपी) अमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की वह नीति अवैध है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर लोगों के सैन्य सेवा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
तीन न्यायाधीशों की पीठ ने जिला न्यायाधीश एना रेयेस के मार्च 2025 में दिए गए फैसले को बहुमत से बरकरार रखा।
रेयेस ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्रांसजेंडर सैनिकों को सैन्य सेवा से बाहर रखने का शासकीय आदेश संभवतः ट्रांसजेंडर लोगों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।
ट्रंप ने जनवरी 2025 में इस संबंध में एक शासकीय आदेश जारी किया था, जिसके बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्रांसजेंडरों की सैन्य सेवा पर प्रतिबंध संबंधी नीति लागू की थी।
एपी राखी वैभव
वैभव

Facebook


