ट्रंप ने सुषमा से कहा-मुझे भारत से प्यार, अपने दोस्त के लिए भेजा अभिवादन,जानिए कौन है उनके दोस्त

Ads

ट्रंप ने सुषमा से कहा-मुझे भारत से प्यार, अपने दोस्त के लिए भेजा अभिवादन,जानिए कौन है उनके दोस्त

  •  
  • Publish Date - September 25, 2018 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम के दौरान भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात के दौरान एक दूसरे का हाल-चाल पूछा। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के कदमों पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति ने कीट्रंप के मंच से उतरने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने सुषमा को गले लगाया और राष्ट्रपति ट्रंप से उन्हें मिलाया

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, सुषमा ने जब अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुभकामनाएं लेकर आई हैं, तब ट्रंप ने कहा, ‘मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन दीजिएगा

यह भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लांस नायक ने सिर पर गोली खाकर भी 3 आतंकियों को किया ढेर..

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की दोस्‍ती की खबरें पहले भी आती रही हैं जाने-माने पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी किताब में भी इसका जिक्र किया है। उनकी किताब फियर: ट्रंप इन द व्हाइट हाउसमें ट्रंप के हवाले से कहा गया है कि,‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे एक मित्र हैं। ट्रंप किताब के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, ‘मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं’।

वेब डेस्क, IBC24